Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी का सुंदरकांड पाठ

By LALIT SHARMA , in Politics RELIGIOUS , at January 21, 2024 Tags: , , , , ,

प्रदेश के सभी 22 जिला कार्यालयों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
-पानीपत में जिला अध्यक्ष राकेश चुघ और करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर चीमा,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर मलिक कृष्ण अग्रवाल राकेश मुजाल हुए शामिल
सभी जिलों के सुंदर कांड पाठ कार्यक्रमों में शामिल हुए आम जन
-अयोध्या में श्री राम लल्ला प्राण प्रतिष्ठान के उपलक्ष्य में सुंदर कांड पाठ करवाया: राकेश चुघ
-प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए सभी जिलों में हुआ कार्यक्रम: कृष्ण अग्रवाल

BOL PANIPAT : 21 जनवरी, आम आदमी पार्टी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को एक साथ हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान पानीपत में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ और करनाल लोकसभा अध्यक्ष दलविंदर चीमा,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर मलिक,कृष्णअग्रवाल,राकेश मुंजाल शामिल हुए। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी दीपक बग्गा भी मौजूद रहे। वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रमों में आम जनता से लेकर सभी पार्टियों से जुड़े लोग कार्यक्रमों में पहुंचे। पूरे हरियाणा में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना की। उन्होंने विद्वान पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। इस भव्य सुंदरकांड का समापन यज्ञ और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। 

राकेश चुघ ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए पूरे हरियाणा के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। इससे सबकी तरक्की होगी, सबको सुख-शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबकी तरक्की और सुरक्षा के लिए प्रभु श्री राम और प्रभु श्री हनुमान से प्रदेश की जनता की खुशी और बेहतर स्वास्थ्य, देश और प्रदेश की तरक्की के लिए कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। 

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का महिमामंडन किया जा रहा है। सभी लोगों को इस प्रोग्राम में आने के लिए आमंत्रित किया है, चाहे वह भाजपा से जुड़े हैं या कांग्रेस के जुड़े हैं या किसी अन्य दल के लोग या फिर सामान्य सामाजिक लोग हैं, हमने सभी को इस कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया था। इसमें हिंदू समाज के साथ-साथ सभी धर्मों से जुड़े लोग भी भव्य सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी दीपक बग्गा,जिला सह सचिव राजीव कंसल,नीलम प्रणामी,चंदन छाबड़ा,असद खान, लक्ष्मी अरोड़ा,अनिल पांडे मोजूद रहे

Comments