Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आईजी सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 24 जनवरी। करनाल रेंज के आईजी सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाअभ्यास में ध्वजारोहण किया और उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के साथ गणतंत्र दिवस फाईनल रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में प्रात: ठीक 10 बजे समारोह के मुख्यअतिथि महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ध्वजारोहण करेंगे। इस लिए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय छठा बिखेरता नजर आना चाहिए। जिला के सभी अधिकारी, अध्यापक और छात्र-छात्राएं कडी मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें और सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों की अनुपालना भी करें।

मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस पुरूष एवं महिला टुकड़ी, कमाण्डोज, पंजाब पुलिस पीआरटीसी प्लाटून वन व टू, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, एन.सी.सी. गल्र्ज, होम गार्ड, स्काऊट व गर्ल गाईडस प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकडिय़ां भी मंच के आगे से मार्च पास्ट करते हुए गुजरेगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विकासात्मक झांकियां भी भाग लेंगी। परेड कमाण्डर आईपीएस मनप्रीत सिंह सुदन रहेंगे।

उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वें पूरे शहर की सफाई के साथ-साथ मैदान की सफाई, समारोह स्थल पर झंडे इत्यादि भी लगवाएं। स्टेडियम की ओर मुडऩे वाले रामलाल चौंक पर भी एक तोरण द्वार बनाया जाएगा यातायात व सुरक्षा व्यवस्था खासकर छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था भी पुलिस की रहेगी। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जहंा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है वहीं गणतंत्र दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व भी है इसलिए प्रबन्ध करने वाले सभी सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर योगदान देें।
इस मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, एएसपी मयंक मिश्रा, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप सिंह, नगराधीश राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया के अलावा जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Comments