समालखा व इसराना में भी मनाया गया उपमण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह।
-समालखा में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व इसराना में जींद के विधायक डॉ कृष्णलाल मिढ्ढा ने फहराया ध्वज
BOL PANIPAT , 26 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर समालखा में स्थानीय अनाज मण्डी में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व इसराना के गवर्नमैंट कॉलेज में विधायक डॉ कृष्णलाल मिढ्ढा ने ध्वज फहराया।

उन्होंने आमजन को शुभ संदेश दिया व परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम समालखा अमित कुमार,तहसीलदार इसराना सौरभ शर्मा,बीडीपीओ इसराना विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments