Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं : संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 दिसंबर। करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया ने रविवार को समालखा उपमंडल के गांव भोडवाल माजरी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से भ्रष्टाचार, भाई–भतीजावाद, क्षेत्रवाद को खत्म कर विकास की परिभाषा को बदला है इससे दुनिया के दूसरे देशों में प्रधानमंत्री का रुतबा और देश की इज्जत, मान–सम्मान बढ़ा है।

     संजय भाटिया ने कहा कि आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हैं। हिंदुस्तान को 2047 में विकसित करने का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा है उस सपने को आमजन के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि यह यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों को बताने के लिए चलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में जिस तरह से पारदर्शिता आई है उससे नौकरियों में सबका हक हुआ है। यह बदलाव प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच के कारण ही संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले कल में विकसित भारत किस तरह से बने यही मोदी जी का सपना है और इसको हम सब ने मिलकर बनाना है। संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान भारत योजना शुरू की थी जिसका विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री ने चिरायु हरियाणा के नाम से योजना चला कर प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी को आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा के तहत लाभ प्रदान किया है। इस योजना में परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए 5 लाख तक के इलाज का प्रावधान किया गया है। यही नहीं लोगों को लाल डोरा मुक्त कर मालिकाना हक दिलाने का जो काम प्रदेश सरकार ने किया है उसकी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। कोविड काल में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक के लिए निशुल्क रूप से टीका लगवाने का प्रावधान किया उससे उनकी आमजन के प्रति स्वास्थ्य की चिंता साफ झलकती है। यही नहीं कोरोना काल में अन्य देशों को भी टीके की सप्लाई की गई।

सांसद संजय भाटिया ने इस मौके पर उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ भी दिलाई और गांव के गणमान्य उत्कृष्ट छात्रों, लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने ड्रोन का डेमो भी देखा और उसकी खुले मन से प्रशंसा भी की। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छोकर, ऋषिपाल रावल, राम भतेरी रावल इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments