Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर गिरफ्तार. 14 ग्राम स्मैक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 फरवरी 2024,सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव राणा माजरा में एक नशा तस्कर को 14 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इश्तिकार उर्फ आजाद निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव गढ़ी बेसिक अड्डा पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव राणा माजरा निवासी इश्तिकार उर्फ आजाद गांव में सरकारी स्कूल के पास मादक पदार्थ बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इश्तिकार उर्फ आजाद पुत्र कवर अली निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में इश्तिकार उर्फ आजाद की तलाशी ली तो पहनी हुई लोअर की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 14 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी इश्तिकार उर्फ आजाद के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी में सलिप्त उसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments