चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक . चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 02 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने असंध नाका पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिनेश निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान असंध नाका के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक होंडा ट्रिगर बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिनेश पुत्र जगदीश निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक गत 25 जनवरी को न्यू रमेश नगर में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सतविंद्र पुत्र जसपाल निवासी न्यू रमेश नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ पहले भी बाइक चोरी का अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब एक महीना पहले की जेल से बले पर बाहर आया था। उसके पास खुद की बाइक नही थी और उसे बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments