Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 फरवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव करहंस अड्डे पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित निवासी गढ़ी रामकौर शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक जीटी रोड स्थित गांव करहंस के अड्डे पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर पहुंची तो अड्डे पर एक सदिग्ध किस्म का युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमित पुत्र नकली निवासी गढ़ रामकौर शामली यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। 

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने करीब एक महिना पहले यूपी कांधला अड्डे पर रोबिन नाम के युवक से उक्त देसी पिस्तौल 33 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिये पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सुमित के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments