Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गृह मंत्री अमित शाह के करनाल आगमन के मध्यनजर सुरक्षा बंदोबस्त व पुलिस प्रबन्धों की समीक्षा बारे पुलिस महानिदेशक ने की बैठक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 28, 2023 Tags: , , , , ,

-पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने महासम्मेलन के कुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश

BOL PANIPAT : 28 अक्टूबर 2023 करनाल, दिनांक 02 नवम्बर 2023 को अंत्योदय महासम्मेलन में माननीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के करनाल आगमन पर सुरक्षा बंदोबस्त व पुलिस प्रबंधों की समीक्षा हेतु आज दिनांक 28 अक्टूबर को पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल के कार्यालय में पुलिस महानिदेशक हरियाणा पुलिस द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया । पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने बैठक के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा बेहतर सुरक्षा प्रबंध को सुनिश्चित करना पुलिस का परम दायित्व है, इसलिए सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी व सतर्कता बरते तथा आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग ले। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है कोई भी अधिकारी व क्रमचारी ड्यूटी में कोताही न बरते, इसके लिए भी सख्त निर्देश दिए गए ।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सम्मेलन के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा असामाजिक तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाएं। इस अवसर पर उन्होंने कहा की रैली के दौरान जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए, वहीं यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था को भी पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए ताकि आम आदमी के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा ना आए। बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व एडीजीपी कानून व्यवस्था ममता सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर 4 में सम्मेलन स्थल पर जाकर वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा पुलिस शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी कानून एंव व्यवस्था ममता सिंह, पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज करनाल सतेन्द्र कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन और अन्य कई जिलों के एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments