ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। चोरीशुदा ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक बरामद।
BOL PANIPAT : 15 जून 2024, थाना इसराना पुलिस ने गांव परढ़ाना में प्लाट से ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमित निवासी परढ़ाना व विक्रम निवासी नगर गोहाना के रूप में हुई। दोनों आरोपी ट्रैक्टर मालिक के पास ड्राइवर के रूप में काम करते थे।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना इसराना में साहिल पुत्र बिजेंद्र निवासी परढ़ाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपना सोनालिका ट्रैक्टर गांव में डी पैराडाइज कंपनी में टॉयलेट साफ करने के काम में लगा रखा है। ट्रैक्टर को रात के समय गांव निवासी ड्राइवर आमिन व दिन में अमित चलाता है। 12 जून की देर रात ड्राइवर आमिन काम करके ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक को प्लाट में खड़ा करके चला गया था। दिन में प्लाट में जाकर देखा ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक नही मिला। उन्हे शक है कि ड्राइवर अमित ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक को चोरी कर ले गया है। साहिल की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना इसराना पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी अमित को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी आरोपी विक्रम निवासी नगर गोहाना के साथ मिलकर ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने देर शाम आरोपी विक्रम को नगर गोहाना से गिरफ्तार किया। आरोपी विक्रम भी ट्रैक्टर मालिक के पास दूसरे ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने मालिक से किसी बात की रंजिश रखते हुए ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक सोनीपत के कथूरा गांव के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ा कर रखा था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्रैक्टर व सेप्टिक टैंक बरामद कर पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय नयायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments