सी.पी.आई.संबंधित संगठनों का 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान
BOL PANIPAT : भगत सिंह स्मारक टीका राम सखुन सभागार में जिला कौंसिल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, पानीपत की एक विस्तृत मीटिंग कामरेड माम चंद सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने विस्तार से पिछले काम की रिपोर्ट पेश की। मीटिंग में जिला सह सचिव राम रतन सैनी एडवोकेट ने विस्तार से बताया कि सी पी आई व सी पी आई एम,राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा , ट्रेड यूनियनों,आल इंडिया किसान सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन व कर्मचारी संगठनों व खेत मजदूरों के आह्वान पर आगामी 16 -02-2024 को भारत बंद करने का फैसला लिया गया। इसकी तैयारी में गांव – गांव व सभी ब्रांचो में जन जागरण अभियान चलाकर जनता को विस्तार से जानकारी प्रदान कर अवगत करवाया जाएगा। सीपीआई के जिला संयोजक व आल इंडिया किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कामरेड माम चंद सैनी, पृथ्वी सिंह सैनी, , चंद्र भान ,ओम सिंह, भुपेंद्र कश्यप, कृष्ण लाल सैनी, प्रदीप जिन्दल, शीश राम, दुर्गा दास, रणधीर सिंह सैनी व संजय सुताना इत्यादि ने विस्तार चर्चा की। जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि इ वी एम के द्वारा चुनाव न कराकर बेलेट पेपर से चुनाव कराए जाये। केन्द्र व हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता तंग व परेशान हो रही है सभी सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज वापिस लौटना पड़ता है जो तुरन्त प्रभाव से ज्यादा डाक्टर नियुक्त किए जाएं तथा श्रम विभाग में काफी वर्षों से डिप्टी लेबर कमिशनर स्थाई व नियमित न होने की वजह से तथा सहायक श्रम आयुक्तों की अदालतों में आफिसर के पास मुकदमों को सुनने की व कानूनी कार्रवाई करने की पावर न होने की वजह से श्रमिकों को तंग व परेशान होना पड़ रहा है तथा मुक़दमों का निपटारा नहीं हो रहा है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है । सार्वजनिक बैंकों को प्राइवेट बैंकों में मर्ज किया जा रहा है,हरियाणा रोडवेज व बिजली विभाग व अन्य लाभ कारी सार्वजनिक संस्थानों को कारपोरेट घरानों को लगभग बेचा जा चुका है तथा नये कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही। पढ़ें लिखे बेरोजगार युवाओं व युवतियों को रोजगार मुहैया कराने में सरकार असफल है। इससे स्पष्ट होता है वर्तमान सरकार हर प्रकार से असफल सरकार है तथा आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इस भा ज पा सरकार को बदलना जरूरी है। जो आगामी 25 -02-2024 को जींद में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संयुक्त रुप से एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है और भारी संख्या में आम जनता को राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर सी पी आई व कामरेड सीता राम येचुरी सी पी आई (एम ) विशेष रूप से रैली को संबोधित करेंगे।अंत में कामरेड माम चंद सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कारपोरेट घरानों की सरकार भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को एम एस पी लागू करने का वायदा किया था जो अब तक लागू नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि पानीपत में टुटी हुई सड़कों का पिछले लम्बे अरसे से निर्माण नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से आम जनता को ज्यादा तंग व परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार होने की वजह से हाउस टैक्स व प्रोपर्टी आई डी में जानबूझकर कर्मचारियों द्वारा गलत नाम दर्ज करके जनता को तंग व परेशान किया जा रहा है तथा नाम दुरुस्त करवाने के लिए काफी वर्षों से पानीपत की जनता के असल मालिकों के नाम रिकार्ड में दर्ज नहीं किए जा रहे हैं । दलालों के जरिए मोटे-मोटे पैसे लेकर नाम दुरुस्त किये जाते हैं तथा बाकी जनता के वर्षों तक धक्के खाने के बाद भी नाम ठीक दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन से मांग है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करके जनता को जल्द से जल्द राहत दे तथा असली मालिकों के नाम तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किये जाए तथा जनता को परेशान करने वाले प्रॉपर्टी आई डी सिस्टम को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। तथा 16 फरवरी 2024 को भारत बंद को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने व 25 फरवरी 2024 को जींद रैली में शामिल होने की अपील की

Comments