Wednesday, October 21, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने छाजपुर ड्रेन के पास बाइपास पर एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुफियान पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला आल खुर्द कैराना शामली यूपी के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री पुलिस की टीम मंगलवार को गश्त पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर गांव छाजपुर के अड्डे पर मौजूद थी। मुखबर ने सूचना दी की एक लड़का जिसने सफेद रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस की पैंट पहनी हुई है। उसके पास देसी पिस्तौल है और अभी छाजपुर ड्रेन के पास बाईपास पर खड़ा है। जो देसी पिस्तौल सहित काबू आ सकता है। जो सूचना को सही मानकर पुलिस की टीम छाजपुर ड्रेन के पास पहुंची। जहा पर बताए हुलिए अनुसार एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उस लड़के के काबू करने उससे नामपता पूछा तो अपना नाम सुफियान पुत्र इकराम निवासी मौहल्ला आल खुर्द कैराना जिला शामली यूपी बताया। सुफियान की तलाशी ली तो पहनी हुई पैंट की दाई ढब से एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुआ। जिसको खोलकर चैक किया तो लोडेड मिला। जिसको अनलोड किया गया। देसी पिस्तौल व रौंद रखने बारे लाईसेंस व परमिट पेश करने बारे कहा गया तो आरोपी सुफियान कोई लाईसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका।

थाना सनौली में आरोपी सुफियान के खिलाफ आर्म्स  एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश करके जहा से बंद ज्यूडिशियल जेल भेजा गया।

Comments


Leave a Reply