Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम की सफलता को लेकर उपायुक्त ने किया अधिकारियों के साथ मंथन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 13, 2024 Tags: , , , , ,

-कार्यक्रम में अहम भूमिका रहेगी परिवार पहचान पत्र व पेंशन विभाग की

-प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से होगा प्रसारण

BOL PANIPAT, 13 फरवरी। आगामी 16 फरवरी को जिले की चारों विधान सभाओं में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर बाद जिला सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंथन किया। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिये। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता को दिखाया जायेगा।कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि का संबोधन भी रहेगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए कि अधिकारी सभी तैयारियां समय रहते पूर्णं करें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व पानी की विशेष करें। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित होना चाहिये। कार्यक्रम में सभी नए पैंशन लाभार्थियों की मौके पर ही पात्र लोगों की पैंशन बनवाने का काम भी संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा और हैल्थ चैकअप कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान विभाग का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे । करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया समालखा अनाज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में, इसराना विधानसभा के मडलौडा की अनाज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, सैक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज भाग लेंगे।
     उपायुक्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समालखा कार्यक्रम के लिए एसडीएम समालखा, मडलौडा में एमडी शुगर मिल, पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लिए सीईओ जिला परिषद और पानीपत शहरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के लिए निगम की संयुक्त-आयुक्त और उप निगमायुक्त नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त ने बताया कि बीडीपीओ और नायब तहसीलदार इस कार्य में अहम योगदान रहेगा। बैठक में एडीसी पंकज, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीटीओ नीरज गोयल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, बीडीओ सुरेंद्र, विवेक, शक्ति सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments