Friday, September 25, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सामाजिक जिम्मेदारी : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 25, 2026 Tags: , , , ,

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अजीजुलापुर में पौधारोपण अभियान, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने रोपा पौधा

पंडित दीनदयाल के अंत्योदय दर्शन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प

BOL PANIPAT , 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर फ्लाइंग क्लब ट्रस्ट की ओर से ग्राम अजीजुलापुर स्थित ड्रेन नंबर-2 पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करना उनके विचारों को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण तथा सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इसी भावना के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को भी जनभागीदारी का अभियान बनाकर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में पौधारोपण को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाए और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प ले।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने पौधारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए अपना समर्थन दिया।

Comments


Leave a Reply