19 जनवरी को होगे हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव.
BOL PANIPAT , 13 जनवरी। हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 19 जनवरी को होगे, जिले में चुनाव के लिए 9 बुथ बनाए गए है, चुनाव को शांति पुर्वक आयोजित करने के लिए चुनाव के आर.ओ. एवं एसडीएम पानीपत ब्रहमप्रकाश ने चुनाव से जुडे अधिकारियो व कर्मचारियों की बैठक ली।

बैठक में आर.ओ. ने निर्दश दिए कि चुनाव को पारदर्शिता, व निष्पक्ष करवाना हम सब की जिम्मेवारी है, सभी को लगन व ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जहां भी जिस कर्मचारी की डयूटी लगे वह उसे निष्ठा पुर्वक निभाए। किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत आए वह तुरंत बात करे। इस अवसर पर योगेश कुमार सहित अन्य विभागो के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments