Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बसंत पंचमी पर सैंकड़ों युवाओं ने ज्वाइन की भाजपा

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 14, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2024, बसंत पंचमी एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया । इस मौके पर  भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की मौजूदगी में सुमित त्यागी के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओ ने भाजपा को ज्वाइन किया | भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पटका पहनाकर इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया| उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि उनका पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जायेगा | भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार की अन्तोदय की नीतियों, सुशासन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है| उन्होंने कहा कि अंतोदय सरल पोर्टल पर 50 सरकारी विभागों की 671 योजनाए और सेवाए ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से लोगो तक पंहुचाई जा रही हैं| भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक सम्मान भी इसी पार्टी में दिया जाता है | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 5 महान विभूतियों को भारत रत्न देकर समाज के सभी वर्गों का मन जीत लिया है । जो देशवासी भारतीय संस्कृति, भारतीय संविधान, देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावनाओ का सम्मान करते हैं और राष्ट्र को प्रथम मानते हैं, उन्हें बिना समय गंवाए भाजपा को ज्वाइन करना चाहिए| उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा बाज़ार भी है| इसी अवधारणा पर चलते हुए भारत सरकार ने नई विदेश व्यापार नीति लागू की है | इस निति की सफलता के परिणामस्वरूप आज विश्व के अधिकतर देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए लालायित हैं| इन्ही नीतियों के आधार पर भारत 2047 से पूर्व शिक्षित व विकसित देश होगा|  उन्होंने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान और कमजोर वर्ग के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम की आज जयंती भी है | पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सर छोटूराम, कुशाभाऊ ठाकरे, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए ही केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्य कर रही है| 

Comments