गंदे नाले में प्लास्टिक के कट्टे में युवती का शव मिला।
BOL PANIPAT : गांव शिमला गुजरान के पास गंदे नाले में एक प्लास्टिक के कट्टे में युवती का शव बंद मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे। जिसके एक पैर को कुत्ते खा चुके थे। मामले की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है, जिसकी शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है। शव तकरीबन 10 से 15 दिन पुराना है। कुत्तों ने शव के पैर नोच रखे थे। शव गली साड़ी हालत में है और अर्धनग्न अवस्था में है। बापौली थाना पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गांव शिमला गुजरान का रहने वाला है। वह खेती-बाड़ी करता है। उसके गांव के पास गंदा नाला है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह गंदा नाला शिमला गुजरान की पटड़ी से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नाले में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर गई। जिसमें से एक पैर बाहर की ओर निकला हुआ दिखाई दिया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वह तुरंत कट्टे के पास गया। जहां जाकर उसने देखा कि कट्टे में एक अज्ञात शव बंद था। वहीं, देखा कि शव का दूसरा पैर कुतों द्वारा काटा हुआ था। कुलदीप ने कहा कि अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर पहचान छिपाने व शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से प्लास्टिक के कट्टे में डालकर नाले में फेंका गया है।
बापौली थाना प्रभारी SI अत्तर सिंह ने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

Comments