Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आधी आबादी की हिस्सेदारी विकसित राष्ट्र की मोदी गारंटी-मालती अरोड़ा

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,21 फरवरी। मोदी-मनोहर सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री मालती अरोड़ा ने कहा की, महिला आरक्षण विधेयक कोई सामान्य कानून नहीं, यह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए योजनाओं के माध्यम से उन्हें बंधनमुक्त करने का हर संभव प्रयास किया है। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए जो गारंटी प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी, ये उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं का भाग्य बदलने की क्षमता है।
उन्होंने कहा की आज माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर अड़चन को दूर किया जा रहा है। इसी सोच के साथ बीते 9 वर्षों में  मोदी-मनोहर सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाईं हैं,जिससे बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक खाना मिले इसके लिए मातृवंदना योजना, बेटी को कोख में ही ना समाप्त कर दिया जाए, इसके लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे जनआंदोलन भी शुरू किए। आज वर्षों बाद देश में जनसंख्या के आधार पर महिला-पुरुष के अनुपात में सुधार आया है।
इसी तरह, शौचालय ना होने की वजह से बेटियाँ स्कूल ना छोड़े, इसके लिए करोड़ों शौचालय बनाए। बेटी की शिक्षा जारी रहे, इसके लिए सुकन्या समृद्धि योजना में ज्यादा ब्याज का प्रावधान किय़ा, बेटी को रसोई में लकड़ी का धुआं ना सहना पड़े, इसके लिए उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दिया। बेटी को पानी के लिए दूर तक न जाना पड़े, इसके लिए हर घर नल से पानी देने की योजना शुरू की।आज हमारे स्टार्टअप्स, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स या स्वच्छता जैसे सामाजिक अभियान हों, इनमे महिलाओं की भागीदारी और भूमिका देश की ताकत बन रही है। मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि जब हम आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करें, तब तक हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाकर ही रहेंगे। इसमें देश की जो आधी आबादी महिलाओं की है, उसकी नेतृत्व के साथ सक्रिय भागीदारी, निर्णयों में हिस्सेदारी, इस सपने को साकार करने की मोदी गारंटी है।

Comments