गोदाम से धागा के बोरे चोरी करने मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. 30 हजार रूपये बरामद.
BOL PANIPAT : 29 फरवरी 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने थाना पुराना औद्यागिक क्षेत्र में फैक्टरी के गौदाम से धागा के बोरे चोरी करने के मामले में और दो आरोपियों को बुधवार देर शाम किया। पुलिस ने आरोपी प्रिंस निवासी राम नगर सौधापुर को शिव नगर से व आरोपी सतीश निवासी शिव नगर को खटीक बस्ती से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने चार साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उनके हिस्से में आई राशि में से बचे 30 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी नवीन बंसल ने शिकायत देकर बताया था कि उनकी हरटेज एक्सपोर्ट नाम से बतरा कॉलोनी में कंपनी व पुराना औद्योगिक क्षेत्र में गोदाम है। 26 अक्तूबर 2023 को कंपनी के कर्मी प्रिंस को गोदाम की चाबी देकर धागा के बोरें गोदाम से कंपनी में लाने के लिए कहा था। प्रिंस अपने साथ अमन व सचिन को भी ले गया। तीनों से पहले से बनाई योजना अनुसार 12 बोरों के अतिरिक्त 7 बोरे दूसरे गोदाम से उठा लिए। तीनों ने गोदाम से कंपनी में आते समय धागे के 7 बोरे रास्ते में किसी को बेच दिए। इस बारे पता चलने पर उन्होंने गोदाम के केयर टेकर सोनू से पूछा तो उसने सारी जानकारी उनको दी। सचिन, प्रिंस व अमन ने कंपनी का माल चोरी किया है। शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित ने बाद में मुनीम प्रिंस पर भी चोरी करने का शक जाहिर किया था।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने जांच करते हुए नामजद आरोपी सचिन निवासी बतरा कॉलोनी, अमन निवासी डिडवाडा जीन्द, प्रिंस निवासी गोपाल कॉलोनी व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी मोरधवज निवासी बरसोदिया सीतापुर यूपी हाल शास्त्री कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा धागा के 4 बोरे, 82 दरी व 15 हजार रूपए बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल आरोपी प्रिंस निवासी राम नगर सौधापुर व सतीश निवासी शिव नगर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments