Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी करते तीन युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2025, थाना मतलौडा पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजू व दिनेश निवासी नारा व सुशील निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। थाना मतलौडा पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान मतलौडा अड्डा से राजू चिकन कार्नर की तरफ गई तो दुकान के सामने भीड़ लगी दिखाई दी। पास जाकर देखा तीन युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राजू व दिनेश निवासी नारा व सुशील निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई।

प्रभारी ट्रेनिज डीएसपी ज्योति ने बताया कि तीनों युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी कर आमजन की शांति भंग कर रहें थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 194(2) व एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

Comments