951 पेटी अवैध शराब तस्करी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 11 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 951 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी मामले में चौथे आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सतेंद्र उर्फ भंडारी निवासी सेक्टर 39 चंडीगढ़ के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 22 फरवरी को सनौली खुर्द अनाज मंडी में खड़े बंद बाडी ट्रक से 951 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। थाना सनौली में एक्साइज एक्ट व आईपीसी की धारा 420, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जांच करते हुए बीते दिनों ट्रक मालिक सनौली निवासी आरोपी सुदामा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने उक्त ट्रक बैंक से लोन करवा खरीदा था। ट्रक पर करीब 40 लाख रुपये बैंक लोन था। उसने कुछ महीने पहले पंजाब के मानसा के किशनगढ़ निवासी बलकार से ट्रक का सौदा कर उसे 1.70लाख रुपये में बेच दिया था। ट्रक की बाकी किस्त बलकार को भरनी थी। बलकार ने ट्रक को आगे बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलकार को पंजाब के मानसा के किशनगढ़ से व आरोपी ड्राइवर नईम को पानीपत सेक्टर 25 में ट्रक युनियन से गिरफ्तार किया था।
आरोपी बलकार ने पूछताछ में बताया था कि उसने ट्रक को आगे हरियाणा में शराब तस्कर को बेच दिया था। आरोपी ट्रक ड्राइवर नइम ने पूछताछ में बताया था कि मालिक के कहने पर उक्त ट्रक में चंडीगढ़ से अवैध शराब लोढ़ कर बिहार में तस्करी के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानो पर दबिश देते हुए रविवार देर शाम चंडीगढ़ से आरोपी सतेंद्र उर्फ भंडारी निवासी सेक्टर 39 चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया चंडीगढ़ में उसका शराब का ठेका है। आरोपी ने अपने शराब ठेके के गौदाम से उक्त अवैध शराब ट्रक में लोढ करवाई थी। आरोपी सतेंद्र के खिलाफ पहले भी नारनौल, फरीदाबाद, रेवाड़ी व चंडीगढ़ में अवैध शराब तस्करी के अभियोग दर्ज है। उक्त मामलों में आरोपी बेल पर जेल से बाहर आया हुआ है।
पुलिस ने आरोपी सतेंद्र उर्फ भंडारी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अवैध शराब तस्करी में सलिप्त इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments