Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव उमाशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरी फसल मेरा ब्योरा का डाटा का लिया अपडेट.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 14, 2024 Tags: , , , , , ,

-फसल का डाटा अपलोड हुए की जानकारी ली

-अगले 15 दिन में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

BOL PANIPAT ,14 मार्च। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरी फसल मेरा ब्योरा,क्रॉप वेरिफिकेशन को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से प्रगति रिपोर्ट जानी व सभी को रोजाना डाटा अपडेट करने के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने अब तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा में कितने किसानों ने पंजीकरण कराया है की जानकारी ली। उन्होंने कुछ जिलों की स्थिति पर प्रकाश डाला व सुधार करने व अधिकारियो को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में कोई रुकावट ना हो सके। उन्होंने स्पेशल वेरिफिकेशन के कार्य का भी अधिकारियो से अपडेट लिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे उन्होंने सभी गिरदावरी वर्फिकेशन, डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की प्रगति में और गति देने को कहा। उन्होंने कहा की गिरदावरी का कार्य जल्दी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी डीसी,एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार को गिरदावरी का कार्य जल्दी से करना होगा। इस मौके पर अधिकारियो ने डाटा संग्रह करने में आ रही समस्या को भी सामने रखा। उन्होंने जितना डाटा कलेक्ट होता है उसे समय पर सेंड करने के निर्देश दिए। डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया वीडियो कांफ्रेंस के बाद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सारा डाटा एक्सेल शीट में बनाकर उपलब्ध करवाएं ।
उपायुक्त ने सभी तहसीलदारों, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य को लेकर और गंभीर हो। इस मौके पर एडीसी डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, तहसीलदार विजेंदर गिल, सौरभ शर्मा, अनिल शर्मा, ललिता दलाल, डीडीए आदित्य डबास,बीडीपीओ शक्ति सिंह,नितिन यादव, विवेक,जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडा, आदि मौजूद रहे।

Comments