बागवानी विभाग ने की फलदार पौधों की अवैध नर्सरियों पर छापेमारी
पांच अवैध संचालित नर्सरियों पर किया 5 हजार का जुर्माना
BOL PANIPAT , 14 फरवरी। जिला उद्यान अधिकारी शार्दूल शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक के दिशानिर्देशों पर जिले में अवैध रूप से संचालित की जा रही फलदार पौधों की अवैध नर्सरियों को लेकर पानीपत व खंड मतलौडा में छापे मारी की गई तो 5 नर्सरी संचालकों को बिना लाईसेंस के उन्हें संचालित करते हुए पाया गया। इस स्थिति में पांचों नर्सरी संचालकों को पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त कार्यवाही पंजाब फल नर्सरी नियम 1961 के तहत की गई। जिसमें प्रावधान है की जो नर्सरी संचालक अवैध रूप से नर्सरी का संचालन करता हुआ पाया जाता है व यदि वह 3 दिन में जुर्माना अदा नहीं करता तो उसके विरूध अपराधिक मामला दर्ज कराया जायेगा।

Comments