Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


शिकायत के बावजूद नहीं ठीक हो रहा मैनहोल : जोगेंद्र स्वामी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : वार्ड नंबर 23 हरी बाग कॉलोनी अमित मॉडल स्कूल के साथ नगर निगम द्वारा मेल हो मैनहोल बनाया गया था इसके बारे में निगम ठेकेदार विकास को कई बार बोला गया लेकिन ठेकेदार द्वारा  सुनवाई न करने पर विभाग के  एसडीओ अर्पित को इसकी शिकायत की गई।  तीन दिन से लगातार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।     इस बारे में जोगेंद्र स्वामी पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि यहाँ से  छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों में जाते हैं ऐसी  जगह पर भी नगर निगम ने ऐसा हाल कर रखा है तो अच्छी तरह से समझा जा सकता है की नगर निगम में केवल कमीशनखोरी का खेल चल रहा है ठेकेदार पेमेंट लेते हैं और आधा अधूरा काम छोड़कर भाग जाते हैं जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है।  उन्होंने कहा कि मोहल्लेवासी नगर निगम अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।  दूसरी तरफ लोगों के आने-जाने तक का रास्ता बंद हो चुका है।  उन्होंने  नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि इस विषय में दी गयी शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।  ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। 

Comments