संस्थान ने मनाया 12 वां स्थापना दिवस
टी शर्ट और टोपी वितरित कर मनाया 12 वां स्थापना दिवस
BOL PANIPAT : जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का 12 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
12 वां स्थापना दिवस पर संस्थान में सांस्कृतिक गतिविधियों की साथ साथ गढ़ी छाज्जू गांव में पशुपालन कोर्स के 35 परीक्षार्थियों को मुख्य अतिथि तुला राम , जिला अग्रणी प्रबंधक के हाथों से टी शर्ट व टोपी वितरित की गयी
संस्थान के सहायक अनिल मलिक द्वारा मंच संचालन करते हुए संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बताया कि संस्थान में 61 प्रकार के कोर्स निशुल्क करवाए जाते हैं उन्होंने बताया की पानीपत संस्थान की स्थापना 9 सितम्बर 2010 में हुए थी और अभी तक संस्थान में 338 बैच चले है जिन में 8018 परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है
संस्थान में आए मुख्य अतिथि तुला राम , जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा संस्थान की सराहना की गई वह बताया गया कि पानीपत संस्थान सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा उन्होंने संस्थान में कार्य कर रहे हैं निदेशक नीरज मंडल जी , सहायक राजकुमार जी ,अनिल जी , फैकल्टी सुनीता , गीता की प्रशंसा करते हुए कहा की संस्थान को बुलंदियों तक ले जाने में स्टाफ काफी अच्छा कार्य कर रहा है
मुख्य अतिथि तुला राम , जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा गढ़ी छाज्जू गांव में पशुपालन कोर्स के 35 परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की आज देश में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। व्यवसाय एवं रोजगार परक शिक्षा को अपनाकर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है और देश तथा समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के आर्थिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना एवं कई प्रकार की स्वराज एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देना इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। कृषि उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है उन्होंने बैंक से सम्बंधित स्कीमों पर बोलते हुए सभी से आह्वान किया की सभी 20 रुपये और 436 रुपए वाला बीमा जरूर करवाए इस अवसर पर सभी को संस्थान की टी शर्ट और टोपी वितरित की गयी।
इस अवसर पर डॉक्टर दिलबाग ने पशु क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताया कि 3 लाख रुपए तक पशु क्रेडिट कार्ड बनवाया जा सकता है और साथ में ये भी बताया कि ऋण की समय पर अदायगी, बैंक के गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों, सिबिल रिपोर्ट, रुग्ण उद्योगों को पुनरुत्थान आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से आह्वान किया की नशे से दूर रहे और अपने व्यवसाय पर ध्यान दे
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नीरज मंडल , सहायक राजकुमार कादियान, अनिल मलिक , फैकल्टी सुनीता , गीता व पशुपालन विभाग से डॉ दिलबाग मौजूद रहे।

Comments