Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर 1 किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार। निशानदेही पर सप्लायर भी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 28, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 मार्च 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने पुगथला चमराड़ा रोड स्थित काकौदा मोड़ पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान चमराडा गांव में अड्डे पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पुगथला चमराडा रोड स्थित काकौदा मोड़ पर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो काकौदा मोड़ पर प्लास्टिक की थेली लिए खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुखविंदर पुत्र बलबीर निवासी काकौदा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अमित की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 400 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने के उक्त चरस अपने गांव निवासी कर्मसिंह पुत्र चरण सिंह से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस ने देर शाम नशा सप्लायर आरोपी कर्म सिंह को गिरफ्तार किया। थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments