Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्याम रस सेवा समिति (रजि0) पानीपत द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा खाटु वाले श्याम प्रभु जी का तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव


BOL PANIPAT : 31 मार्च को खाटु वाले श्याम प्रभु जी का तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से पानीपत के सेक्टर 13-17 दशहरा ग्राउंड  (यमुना Enclave के सामने) में श्याम रस सेवा समिति (रजि0) पानीपत द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।  शाम 4 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री श्याम प्रभु का गुणगान भजनों के माध्यम से देश के प्रसिद्ध सुरीले भावनाओं के सभी श्याम प्रेमियों को श्री श्याम प्रभु के भजनों के आनंद में भजनों की गंगा में डुबकी लगाएंगे। पानीपत के सभी श्याम भक्तों आशीर्वाद देने और श्री श्याम प्रभु के भजन सुनाने श्री खाटू धाम मन्दिर राजस्थान के मुख्य महंत मोहनदास जी महाराज आ रहे है, श्याम जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार  प्रमोद त्रिपाठी  मुंबई से, पूजा नथाणी  कोलकाता से, निर्मल शर्मा  बरेली से, पानीपत की शान श्याम जगत में सुरीले भजन गायक आशु वर्मा  प्रभु का गुणगान करेंगे।  श्री श्याम बाबा के संकीर्तन में श्याम बाबा का विशेष आशीर्वाद बाबा की मोर छड़ी द्वारा सभी भक्तों को दिया जाएगा।  श्री श्याम प्रभु का कोलकाता के फूलों से भव्य सुंदर शृंगार होगा केसर के इत्र  का छिड़काव सभी भक्तों पर होगा। शुद्ध चांदी के 4 लड्डू गोपाल जी झूले में झूलते हुए लक्की कूपन ड्रा कूपन द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को जो वहां उपस्थित होंगे दिए जाएंगे। श्री श्याम प्रभु जी की अखंड रसोई में सभी श्याम प्रेमियों के लिए अमृततुल्य भंडारा प्रसाद पाएंगे। संकीर्तन में परम श्रद्धेय स्वामी मुक्तानंद जी महाराज का परम सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा। 

ज्योत प्रज्वलन  शकुन्तला गुप्ता  करेंगी, मुख्य अतिथि पंकज बंसल (बिरमी वाले) निवर्तमान पार्षद  विजय जैन, पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी  एवं सुरेंद्र रेवड़ी रहेंगे। संकीर्तन में गरिमामयी उपस्थिती संस्कार भारती के क्षेत्रीय प्रमुख  विजय कुमार , पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से विधायक व मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा , डॉक्टर अर्चना गुप्ता प्रदेश महामंत्री भाजपा, राजेश गोयल, राष्ट्रीय विचारक एवं चिन्तक, बिमल बंसल , सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति, संजय अग्रवाल , पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, पानीपत शहरी रहेंगे। 

ये सभी जानकारी अमित राज गुप्ता, मुकेश बंसल, संजय बंसल, गंगा राम मंगला, राजकमल गर्ग, संजय जैन, तरसेम सिंगला सुशील गोयल, ईश्वर गोयल, संदीप गर्ग, शिशपाल गर्ग, संजीव गुप्ता बॉबी, गौरव गुप्ता ने  आज एक प्रेस वार्ता में दी। 

Comments