11 फरवरी से शुरू होगा 103 वां वार्षिक प्रेम सम्मेलन
BOL PANIPAT : श्री प्रेम मंदिर पानीपत का 103 वां वार्षिक प्रेम सम्मेलन परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री मदन मोहन जी हरमिलापि महाराज परमाध्यक्ष श्री हरमिलाप मिशन हरिद्वार की अध्यक्षता में एवं श्री प्रेम मंदिर पानीपत की परमाध्यक्षा परम पूज्या श्री श्री 108 श्री कान्ता देवी जी के महाराज संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 11-02-2023 से प्रारम्भ हो रहा है । इस से पूर्व 10-02-2023 को जिला रैड क्रास सोसाइटी पानीपत की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। “रक्तदान महादान” करने के लिए युवा शक्ति बढ़चढ़ कर भाग लेती है और आशा है की इस बार भी ऐसा ही होगा ।
दिनांक 11 फरवरी से भारत के महान संत सत्संग की धारा बहाएंगे। इस सम्मेलन में पूज्य जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज भानपुरा पीठ , परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी विवेकानंद जी महाराज हरिद्वार, परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज गीता मनीषी वृंदावन, परम पूज्य संत श्री स्वामी दयानंद जी सरस्वती मूर्थल, परम पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी गोपाल दास जी महाराज सिद्ध कैराना सहारनपुर , पीठ परम पूज्य महंत अरुण दास जी महाराज हरिद्वार , परम पूज्य मानस मर्मज्ञ स्वामी राधे श्याम जी महाराज रामायणी अयोध्या धाम , परम पूज्या भक्तिस्वरूपा बहन गीतदेवी जी महाराज अंबाला शहर पधार रहे हैं।
सत्संग का समय दिनांक 11 व 12 फ़रवरी को सायंकाल 4 बजे से तथा दिनांक 13 फ़रवरी को प्रातः 11 बजे से रहेगा।

Comments