एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने इसराना मण्डी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
BOL PANIPAT , 29 मार्च। एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल ने शुक्रवार को इसराना मण्डी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेंहू की खरीद शुरू होगी इसलिए मण्डी में सफाई इत्यादी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर मार्केटिंग बोर्ड के सभी अधिकारी बगैर किसी सूचना के स्टेशन ना छोड़े।
ज्योति मित्तल ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेंहू की फसल आने के साथ-साथ उसके उठान में भी किसी तरह की दिक्कत नही आने दी जाएगी। जहां-जहां खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं उन सब में मूलभूत सुविधाएं किसानों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

Comments