अंत्योदय उत्थान मेलों के लिए 2 अप्रैल से गांव स्तर पर काउंसलिंग.
BOL PANIPAT , 20 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि अंत्योदय उत्थान मेलों के लिए 2 अप्रैल से गांव स्तर पर काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इसमें गांव स्तर की सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ सही प्रकार से मिल सके।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन परिवारों का उत्थान करना है जो पंक्ति में सबसे पीछे हैं। इस योजना से आम नागरिक से जुडकऱ उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है । उपायुक्त ने कहा कि अंत्योदय परिवार योजना का लाभ देने के लिए एक लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को प्राथमिकता का प्रावधान।

Comments