Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 6, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 6 जून। जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज की अध्यक्षता में वीरवार को जिला सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत से जुड़ी शिकायतों को सुना व मौके पर समाधान किया। बैठक में आयुष्मान से जुड़ी तीन समस्याएं आई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसका वर्तमान समय में लोगों को लाभ मिल रहा है। इस योजना का विशेष तौर पर उन लोगों को लाभ मिलता है जो किसी कारण से पैसे के अभाव में अपना ईलाज नही करवा पाते। केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ लेकर बहुत से लोग सरकार द्वारा पैनल किए गए अस्पतालों में वर्तमान समय में विभिन्न बिमारियों का ईलाज करवा रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी शिकायतों के सम्बंध में विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों से अनुरोध किया कि वे इस योजना में जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें व उनको इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाएं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा, प्रेम अस्पताल के डॉ. पंकज मुटनेजा के अलावा विभिन्न प्राईवेट अस्पतालों के डॉक्टर मौजूद रहे।

Comments