भैंस व्यापारी से भैंस व नकदी छीनने मामले में गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 29 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सिवाह डाहर रेलवे फाटक के पास 4 जून 2022 को पिकअप सवार भैंस व्यापारी से मारपीट कर पैसे व दो भैंस छीनने की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को सिवाह से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ बिल्लू निवासी सिवाह के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी अमित व योगेश निवासी वधावाराम कॉलोनी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने उत्तराखंड, यूपी, रोहतक व दिल्ली में छुपकर फरारी काटी । वीरवार को आरोपी छुपकर गांव सिवाह में अपने घर आया तो पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि छीनी गई दो भैंस व 200 रूपये पहले गिरफ्तार हो चुके गिरोह के आरोपी अमित व योगेश के कब्जे से बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी प्रदीप उर्फ बिल्लू निवासी सिवाह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस फरार आरोपी प्रदीप की धरपकड़ के लिए आरोपी के संभावित ठीकानों पर दंबिश दे रही थी।
थाना औधोगिक सेक्टर 29 में मुर्सलीन पुत्र सलीम निवासी कैराना शामली यूपी ने शिकायत देकर बताया था की वह पशु व्यापारी है। वह साथी व्यापारी तनवीर निवासी शामली के साथ मिलकर पंजाब के मानसा से 2 भैंस व 3 कटिया खरीकर पिकअप गाड़ी से घर जा रहे था। गाड़ी को तनवीर चला रहा था। 4 जून 2022 की सुबह करीब 5 बजे वह सिवाह डाहर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्वीफट कार ने रास्ता रोक लिया। कार से तीन युवक उतरे और पिकअप की खिड़की खोलकर तनवीर को नीचे उतारकर मार पीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उससे 800 रूपये और तनवीर से 1550 छीनने के साथ ही दो भैंस छीन ली। आरोपी उससे बोले भैंस चाहीए तो एक लाख रूपए लाकर दो। आरोपी इस दौरान एक दूसरे को योगेश, अमित व प्रदीप नाम लेकर बोल रहे थे। मुर्सलीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 384,379बी,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments