24 किलो 400 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 03 मार्च 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने वीरवार साय मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के नजदीक से एक युवक को 24 किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रकाश पुत्र पपू निवासी झूग्गी सेक्टर 25 पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान समालखा में भापरा मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की झूग्गी सेक्टर 25 पानीपत निवासी प्रकाश कपड़ो की फेरी लगाने की आड़ में मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। प्रकाश भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के नजदीक प्लास्टिक का कट्टा लेकर खड़ा है। कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो स्टेशन के नजदीक एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिये हुए खड़ा दिखाई दिया। टीम ने आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रकाश पुत्र पपू निवासी झूग्गी सेक्टर 25 पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 24 किलो 400 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो खुलासा हुआ वह गांजा को यूपी के कैराना से एक युवक से 70 हजार रूपए में खरीदकर पानीपत व सोनीपत क्षेत्र में तस्करी करने के लिए लेकर आया था। गहनता से पूछताछ करने व नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी प्रकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments