Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार.बैटरी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अप्रैल : सीआईए थ्री पुलिस ने ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को मंगलवार देर शाम को बबैल नाका के पास गंदा नाला पटरी पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बैटरी बरामद की है। आरोपी की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी राशिद के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बैटरी लेकर बेचने की फिराक में बबैल नाका के पास गंदा नाला पटरी पर खड़ा है। बैटरी चोरी की होने की संभावना है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राशिद पुत्र अली हसन निवासी अशोक विहार कॉलोनी के रूप में बताई। बैटरी बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 12 अप्रैल की रात अशोक विहार कॉलानी में सिलाई सेंटर के बाहर खड़ी एक ई रिक्शा से दो बैटरी चोरी करना स्वीकारा। ई रिक्शा से बैटरी चोरी की वारदात बारे थाना किला में काबड़ी निवासी अनित पुत्र महेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने चोरी की एक बैटरी राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 3 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। और चोरी की दूसरी बैटरी को मंगलवार को लेकर बेचने के लिए नाला पटरी पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply