Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


मेले में पर्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 800 रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 अप्रैल 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने चुलकाना धाम मेले में पर्स चोरी करने वाले आरोपी को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी गढ़ सरनाई के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सिवाह बस अड्डा के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र ऋषिपाल निवासी गढ़ सरनाई के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने आरोपी ने 20 मार्च को चुलकाना धाम मेले में एक युवक की जेब से पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पर्स चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मंदीप निवासी वार्ड 11 समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना समालखा में मंदीप पुत्र महिपाल निवासी वार्ड 11 समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि वह एक अखबार का पत्रकार है। 20 मार्च को चुलकाना धाम मेले में गेट नंबर एक के पास उसकी जेब से अज्ञात चोर ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 6500 रूपये, आईकार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। मंदीप की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विकास उर्फ विक्की ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने पर्स चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी पर्स चोरी के काफी अभियोग दर्ज है। आरोपी जेल से बेल पर बाहर आया हुआ था।
आरोपी ने चोरीशुदा पर्स में मिली 6500 रूपये की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 800 रूपये बरामद कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments