हवन करा किया नए सत्र का शुभारंभ.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज हवन करा कर नए सत्र का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात मां सरस्वती के मंत्रोच्चारण के साथ सभी ने यज्ञ कुंड में आहुति डालकर मां सरस्वती की पूजा आराधना की और लगन व परिश्रम से अपना –अपना कार्य पूरा करने की प्रतिज्ञा ली । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की । प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को हवन की महता से परिचित करा सभी के स्वास्थ्य व अच्छे भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को शुभाषीश दिया । इस अवसर पर सीईओ कमल किशोर, वाइस चेयरमैन युवराज जैन, ऋचा जैन, एडवोकेट मुस्कान जैन, बलराम शर्मा अध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को नई कक्षा में प्रवेश करने पर बधाई दी और अच्छे भविष्य की कामना की ।

Comments