आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज, पानीपत के NSS और NCC स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया “वंदे मातरम् रैली” में हिस्सा
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के एन.एस.एस. और एन.सी.सी. स्वयंसेवकों ने आज “वंदे मातरम् रैली” में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो गाँव ग्वाल्डा से शुरू होकर किवाना गाँव तक निकाली गई। इस रैली की शुरुआत ऊर्जा मंत्री एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर , कृष्ण लाल पंवार , प्रमोद विज द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को ग्वाल्डा गाँव के लिए रवाना करते समय संबोधित करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी ही हमारे कॉलेज की असली पहचान है। मैं आशा करती हूँ कि आप सभी इस रैली के माध्यम से देश के प्रति एकता, अनुशासन और सेवा का संदेश घर-घर तक पहुँचाएँगे।” एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा, “इस रैली का उद्देश्य युवा वर्ग में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। मुझे गर्व है कि हमारे स्वयंसेवक हमेशा समाजसेवा में अग्रणी रहते हैं।” एन.सी.सी. ए.एन.ओ. डॉ. नरवीर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “एन.सी.सी. कैडेट्स देश के सच्चे अनुशासन और सेवा के प्रतीक हैं। आज की यह रैली उनके समर्पण और देशभक्ति का उदाहरण है। इस रैली में विद्यार्थियों के साथ डॉ. नरवीर, प्राध्यापक कुलदीप और नीतू भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने पूरे मार्ग में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।कॉलेज के लाइब्रेरियन डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. नीतू भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। रैली के दौरान छात्रों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Comments