Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया I इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए I विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत करके पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया I बच्चों ने गीतों कविताओं और भाषण आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ भी ली I बच्चों ने प्रधानाचार्य जी एवं अध्यापकों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद जैन रिटायर्ड चीफ सेक्रेट्री आफ जम्मू एंड कश्मीर रहे I इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतुल जैन, निर्देशिका श्रीमती मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्रीमती ऋतु सिंह, मैनेजर श्री बलराम शर्मा, अध्यापक गण और विद्यार्थी उपस्थित रहे I कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु उनकी प्रशंसा भी की I उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बढ़ते हुए पर्यावरण और प्रदूषण को और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी पर जीवन के लिए संकट बन गया है I अतः इस संकट से बचने के लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए उनकी देखभाल करनी चाहिए इसके साथ-साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए

Comments