अतिरिक्त उपायुक्त पंकज कुमार ने गेहूं खरीद को लेकर बाबरपुर/समालखा व पानीपत अनाज मंडी का किया निरीक्षण.
-मंडियों में कर्मियों को सफाई, पीने के पानी व गेट पास से सम्बन्धित समस्याओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त पंकज कुमार ने मंडियों में रबी की फसलों की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को गांव बाबरपुर, समालखा व पानीपत की अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस मौके पर समालखा एसडीएम अमित कुमार व मार्केट कमेटी के विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अनाज मंडी में सफाई, टॉयलेट, पीने के पानी, गेट पास व उपज की नमी की जाँच की। उन्होंने अनाज मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत की और फसल खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में अपनी उपज को सुखाकर ही बिक्री के लिए लाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज कुमार ने मंडी में अधिकारियों को सफाई व्यवस्था, टॉयलेट,पाइन के पानी व गेट पास में आने वाली समस्याओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कहा कि मण्डी में किसानों की उपज की खरीद में किसी प्रकार की कोई अड़चन ना आने पाए, इसके लिए अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Comments