700 ग्राम गांजा सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 7 अप्रैल 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में बाइक सवार एक नशा तस्कर को 700 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाहिद निवासी बेरी वाली मस्जिद हनुमान कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान देशराज कॉलोनी में डीएम स्कूल के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर कुछ ही देर में स्कूल के सामने वाली गली में जाएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने गली में नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस टीम को कुछ देर पश्चात राजीव कॉलोनी की और से एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। बाइक को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बेरी वाली मस्जिद हनुमान कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार श्री वीरेंद्र कुमार ढुल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो टी शर्ट के अंदर प्लास्टिक पन्नी से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 700 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब 25 दिन पहले यूपी के शामली से एक अज्ञात युवक से 8 हजार रुपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी बेल हो गई।

Comments