Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 8, 2024

BOL PANIPAT : 8 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काला आंब मोड़ पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनव्वर निवासी बराना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली रोड काला आंब मोड़ पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनव्वर पुत्र महबूब निवासी बराना के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 2 अप्रैल को माटा चौक के पास धर्मकाटा के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में अंकित पुत्र रजिंत निवासी सनौली रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments