“व्यक्तित्व विकास- सफलता की कुंजी” विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई बी पीजी कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा “व्यक्तित्व विकास- सफलता की कुंजी” विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉक्टर शिवानी कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ़ इकोनॉमिक्स गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन पंचकूला रही। वेबीनार का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने किया उन्होंने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करके जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं एक अच्छे व्यक्तित्व वाला व्यक्ति हर परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से देखता है और भीड़ में अलग चमकता है इसलिए विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास के बारे में जानना अति आवश्यक है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस वेबीनार का आयोजन किया गया है । विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान काफी नहीं है उन्हें अपने संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान देना होगा। डॉ शिवानी कौशिक ने अपने व्याख्यान में कहा कि हम एक अच्छा श्रोता बनकर संचार कौशल व समय प्रबंधन सीख कर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं हमें अपनी नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलना होगा उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तित्व के विकास में भौतिक अनुवांशिकता ,अनुभव और संस्कृति महत्वपूर्ण निर्धारक तत्व है अच्छे व्यक्तित्व द्वारा व्यक्ति जीवन में संघर्षों का सामना आसानी से कर सकता है। सहसंयोजक प्रोफेसर अजयपाल, प्रोफेसर माधवी व प्रोफेसर ज्योति ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एक अच्छे व्यक्तित्व वाला व्यक्ति व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में निश्चित ही सफल होता है। मंच संचालन प्रोफेसर सोनिया विरमानी ने किया। प्रोफेसर नीतू भाटिया ने तकनीकी सहायक के रूप में भूमिका निभाई।और कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश बाला, प्रोफेसर रूहानी शर्मा, प्रोफेसर साक्षी मुंजाल व प्रोफेसर भावना ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रोफेसर करुणा, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर रितिका ,प्रोफेसर रीना ,प्रोफेसर रुचिका, प्रोफेसर मनीत, प्रोफेसर पूजा ,प्रोफेसर जागृति, प्रोफेसर निशा गोयल प्रोफेसर आकांक्षा आदि मौजूद रहे। इस वेबीनार से लगभग 120 विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया।

Comments