Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर टीचर को किया सस्पेंड। आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।  

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat EDUCATIONAL , at September 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सेक्टर 11-12 स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर (SDVM) स्कूल में  11वीं की छात्रा से आर्ट्स टीचर द्वारा  छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस को दी गयी है। प्रिंसिपल ने खुद मामले की जानकारी पुलिस को दी है। आरोप है कि टीचर पिछले काफी समय से छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तंग आकर छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन शुक्रवार दोपहर को बच्ची के साथ स्कूल पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल ने दोनों पक्ष सुनते हुए खुद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। SHO महिपाल का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, स्कूल मुख्याध्यापिका डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि आरोपी टीचर को स्कूल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Comments