इन्आर्गेनिक साल्ट मिक्सचर एनालिसिस प्रतियोगिता में असखरित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
BOL PANIPAT । बी.एस.सी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आई.बी कॉलेज में इन्आर्गेनिक साल्ट मिक्सचर एनालिसिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। रसायन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रंजना शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों का उत्साह वधर्न करते हुए सभी को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इन प्रतिभागियों से सीख लेनी चाहिए और ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ विक्रम कुमार, प्रो. ईरा गर्ग, और प्रोफेसर मंजू शर्मा मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में असखरित ने प्रथम स्थान जीनू ने द्वितीय स्थान कशिश ने तृतीय स्थान और ज्योति को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Comments