विश्व युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए किया प्रेरित.
BOL PANIPAT स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम में अध्यापक और अध्यापिकाओं ने उनके जीवन, विचारों और आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने भी लक्ष्य निर्धारण करके कठोर परिश्रम करने और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी विवेकानंद जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Comments