डिजिटल इंडिया इन 2047 विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल इंडिया इन 2047 पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग एवं कंप्यूटर विभाग से प्रो. अश्वनी गुप्ता के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमे टेक्नोलॉजी से जुड़े रहना चाहिए और बताया किभारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है. किसी भी देश के लिए डिजिटल अर्थव्यवस्था की मजबूती आज के वक्त में प्राथमिकता वाला मुद्दा है. डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करके ही भारत विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को हासिल कर सकता है ।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रो. विनय भारती और प्रो. मोहित ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहे: प्रथम स्थान: बी.सी.ए प्रथम वर्ष से नीशू भारती द्वितीय स्थान: बी.सी.ए प्रथम वर्ष से पायल तृतीय स्थान: बी.सी.ए प्रथम वर्ष से अर्जुन सांत्वना पुरस्कार: बी.सी.ए से प्रथम वर्ष कसकप्रतियोगिता के अंत में प्रो दीप्ती और प्रो नीतू ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया । इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो मिलन शर्मा , प्रो प्रीति, प्रो अंजू , प्रो. नीरू प्रो. पूजा का विशेष योगदान रहा ।

Comments