विद्यार्थियों ने कार्यशाला में सीखी रोबोट बनाने की तकनीक.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डीगोयंका पब्लिक स्कूलमेंतीसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए (विज्ञानत्रम) अभ्युदय आई.आई.टी मुंबई के द्वारा एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन हुआ । कार्यशाला में विज्ञानत्रम संस्था के डायरेक्टर शुभम गुप्ता ने पहले चरण से में तीसरी से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को थ्री इन वन रोबोट कार, दूसरे चरण में छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को मानव रोबट और नौवीं से बारहवीं कक्षा के बच्चों को पायथन के विषय में विस्तार से तकनीकी जानकारियां दी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने शुभम गुप्ता का आभार व्यक्त किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के नेता, इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक होते हैं । अतः बच्चे वैज्ञानिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त करके कंप्यूटर रोबट आदि के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन और बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कार्यशाला का आयोजन कोऑर्डिनेटर मीना रानी के मार्गदर्शन में हुआ ।

Comments