डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम शानदार रहा
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस उपलब्धि पर बच्चों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस शानदार परिणाम का श्रेय अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया और कहा कि जहाँ बच्चे खेल क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की छाप छोड़ रहे हैं, वही शिक्षा के क्षेत्र में भी स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं के लिए 299 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. जिसमें स्कूल की TOPPER श्रुति 98.6%रही।
स्कूल के पाँच सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार रहे-
प्रथम स्थान पर- श्रुति (98.6%)
द्वितीय स्थान पर- मुस्कान बिजलैन (95.8%)
तृतीय स्थान पर- रिया (95.6%) एवं
चैतन्य (95.6%)
उन्होंने बताया कि कक्षा बारहवीं के लिए 274 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. जिसमें स्कूल की TOPPER कला संकाय से शुभम 97.6% रही।
स्कूल के पाँच सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार रहे-
प्रथम स्थान पर कला संकाय से- शुभम 97.6%
द्वितीय स्थान पर कला संकाय से -प्रिंस 96.4%
तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय से – खुशी 95.4%
तृतीय स्थान पर कला संकाय से महक 95.4%
प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी बच्चों एवं अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी और सभी को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में इसी प्रकार प्रसिद्धि प्राप्त करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना शुभाशीष दिया। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा और अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments