Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं ने केयूके की मेरिट सूची में बनाया स्थान. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 19, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : – शुक्रवार 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी कंप्यूटर सांइस के पाँचवे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बना कर कॉलेज का रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा अदित्ती मित्तल सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी कम्प्यूटर की निमी ने 315 अंक लेकर टॉप टेन की सूची में पहला स्थान हासिल किया नेहा ने 294 अंक लेकर तीसरा स्थान, 284 अंकों के साथ पूजा ने पाँचवा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments