आर्य कॉलेज के पुनीत और काजल ने राज्य स्तरीय यूथ रेड क्रॉस शिविर में हासिल किया द्वितीय स्थान
BOL PANIPAT , बुधवार 01 अक्टूबर 2025, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की यूथ एंड रेड क्रॉस इकाई द्वारा पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ एवं रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तर प्रदेश के वृंदावन शहर में करवाया गया। शिविर में आर्य कॉलेज के दस छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी व मेडल अपने नाम किए। कॉलेज उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने विजेता प्रतिभागियों का बुधवार को कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की, व साथ ही कॉलेज की वाईआरसी इकाई के प्रभारी डॉ. विजय सिंह व उनकी पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
कॉलेज उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ एवं रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 26 से 30 सितंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के वृंदावन शहर में आयोजित किया गया। कॉलेज की मनोविज्ञान की प्रध्यापिका खुशबू वर्मा के सानिध्य में कॉलेज के दस विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर में पाँच दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करवाई गई। जिसमें आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र पुनीत किराड़िया ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं कॉलेज की बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही पीयूष, मोंटी, अमन व सृष्टि ने भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग ले कर पुरस्कार जीते।
डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में जरूर भाग लेना चाहिए, ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को नई-नई जानकारियां तो मिलती ही हैं साथ ही अपने कौशल का प्रदर्शन करने का भी अवसर मिलता है और दूसरे राज्यों की संस्कृति को भी जानने का मौका मिलता है।
इस अवसर पर वाईआरसी इकाई के प्रभारी डॉ. विजय सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस के शिविर विद्यार्थियों में मानवता, सेवा और सामुदायिक भावना के विकास का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाते हैं और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते है।

Comments