Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बीएससी मेडिकल विभाग द्वारा किया गया विदाई समारोह का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 12, 2024 Tags: , , , ,

    – मिस व मिस्टर फेयरवेल का खिताब खुशबू व केशव ने जीता

BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार को आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राणी शास्त्र विभाग के तत्वाधान में बीएससी मेडिकल तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन करवाया गया। समारोह में विभाग के जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। विदाई समारोह में विभाग के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए द्वारा बहुत ही उम्दा प्रस्तुतियां प्रस्तुत की ।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस उपलक्ष पर अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की व विभाग के सभी प्राध्यापकों को समारोह के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

मिस फेयरवेल का खिताब खुशबू ने जीता, मिस्टर फेयरवेल केशव को चुना। स्टार ऑफ द इवनिंग अंजली रही। मिस पर्सनैलिटी का खिताब स्नेहा को वही मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब अरविन्द को दिया गया । डांसिंग डॉल सोनम को चुना गया। सिंगिंग सेंसेशन का खिताब प्रिया को दिया गया ।

इस अवसर पर डॉ. गीतांजलि साहनी, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. अनिल कुमार, श्रीमती सुदेश, प्रो. सीखा गर्ग, डॉ. मीनल बत्रा, ललिता, कोमल समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments